बुलडोजर चलाने वाले समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते : प्रियंका गाँधी
मऊ में प्रियंका गांधी


मऊ : उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान अभी बचा है , जिसमें से छठे चरण के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। सातवें और आखिरी चरण के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मऊ में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं।

मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने कहा कि  प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती।

बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाकिस्तान, चीन और अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले लोग समस्याओं पर बात नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

प्रियंका ने कहा कि  प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। कहा कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही और कंरेस पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील किया !


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......