वोट के लिए लोगों के जज्बात से खेलती है भाजपा- प्रियंका गाँधी
प्रियंका गांधी


लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी कैंट के विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और रोहनिया में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। अपने सम्बोधन में कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति और नीयत नहीं है उत्तर प्रदेश का विकास करना। यही वजह है कि यह एक बोरा राशन देकर लोगों को निर्भर बनाए रखना चाहते हैं। जिस के दिल में धर्म है, वह जनता है कि जनता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा ने धर्म को अपना हथियार बनाया और आपका विकास नहीं किया।

उन्होंने ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि यूपी में हजारों लखपति बनाए हैं। आपने इन्हें इतनी हिम्मत दे दी है कि मंच से कहते हैं कि आपने उनका नमक खाया है क्योंकि उन्होंने आपको राशन का एक बोरा पकड़ा दिया। राशन तो कांग्रेस के समय भी मिलता था जो आपका हक है। ये जाति-धर्म की बातें किसको बर्बाद कर रही हैं? आपको बर्बाद कर रही हैं। ये बातें करने वालों के बच्चे बर्बाद नहीं हो रहे। वे तो जाकर विदेश में पढ़ते हैं। 

जिनके बच्चे नहीं हैं, उनके दोस्त अमीर हो रहे हैं। मोदी जी के दोस्त हजार करोड़ रोज कमाते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने, आपके पूर्वजों ने, किसानों ने इस देश को आजाद कराया था। जब तक इस देश का एक-एक नौजवान अपने पैरों पर खड़ा नहीं होता, तब तक आप आजाद नहीं होंगे। आजादी ये होती है कि आप अपने पैरों पर खड़े हो सकें। चुनाव के समय आपकी समस्याओं की बात नहीं होती। बुल्डोजर की बात होती है। तो फिर माफिया पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलता? क्योंकि माफिया इनके संरक्षण में काम कर रहे हैं। ये बुल्डोजर की बातें सिर्फ गरीबों के लिए हैं, ये सरकार सिर्फ अमीरों के लिए चल रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आजकल सभी राजनीतिक दल जाति और धर्म की बात करते हैं। आपकी समस्याओं की बात कोई नहीं कर रहा है। जनता महंगाई का सामना नहीं कर पा रही है, नौजवान बेरोजगार है, किसान परेशान हैं। सरकार की नीतियों जीएसटी और नोटबंदी और कोरोना के लॉकडाउन ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी। यहाँ के आदिवासियों की बड़ी बड़ी समस्याएं हैं। कांग्रेस की सरकारों ने इन्हें जंगल पर अधिकार दिए, लेकिन आज आपका हक़ नहीं रहा। पुश्तों से जहाँ आप रह रहे हैं, वहां से आपको जबरदस्ती बुलडोजर से हटाया जा रहा है। जब उंभा में नरसंहार हुआ, तब पुलिस आदिवासियों की मदद के बजाय भूमाफियाओं की मदद कर रही थी। पुलिस-प्रशासन और माफिया मिलकर आदिवासियों को प्रताड़ित कर रहे थे। जब मैंने उंभा आने की कोशिश की, तो मुझे हिरासत में रखा गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो जनता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम एक ऐसी राजनीति की बात कह रहे हैं, जो विकास की बात करे। इसमें नेता जाति-धर्म रोजगार की बजाय, आपके लिए रोजगार, शिक्षा, सेहत, सुरक्षा की बात करें। ऐसे नेता राजनीति में आएं, जो आपकी समस्याओं की बात करें, उनका समाधान करने की योजनाएं बनाएं। उत्तर प्रदेश में सरकार की नीतियों के चलते किसानों की सबसे बड़ी समस्या छुट्टा जानवरों की है, लेकिन इस सरकार ने उसके समाधान के लिए कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ में यही समस्या थी, कांग्रेस सरकार ने लोगों से कहा कि अगर वे छुट्टे जानवरों को अपने घरों में रखेंगे, तो सरकार उनसे 2 रुपये किलो गोबर खरीदेगी। इससे लोगों ने जानवरों को छुट्टा छोड़ने के बजाय पालना शुरू किया। गोबर से खाद और गैस बनने लगी। इससे किसानों को भी फायदा हुआ।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......