संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जंगल में लगी आगटैग:#UttarPradesh, #Unnao, #Nawabganj, #FierceFireInTheForest, #ForestDepartment, #उत्तरप्रदेश, #उन्नाव, #नवाबगंज, #जंगलमेंभीषणआग, #वनविभागआग को बुझाते दमकलकर्मी उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में वन विभाग के जंगल में भीषण आग लग गई. हवा चलने की वजह से आग तेजी फैलती गई. घटना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. बाद में मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.बता दें कि नवाबगंज विकास खण्ड के गांव नया खेड़ा के पास स्थित वन विभाग के जंगल में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों चलते आग लग गई. इस दौरान आग पर काबू करने के लिए पहुंची दमकल कर्मियों की टीम को आग पर काबू पाने लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन देखने से ऐसा लगता है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलता हुआ फेंक दिया है, जिससे हवा का रुख तेज होने के कारण आग लग गई है. इस आग से जंगल में स्थित हरे पेड़ों को भी काफी नुकसान हुआ है, हवा तेज ना होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......
शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......
फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......