लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा
एसएसपी डॉ विपिन ताडा


गोरखपुर : बांसगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया बहोरवा से तीन दिन पूर्व गायब हुए बच्चे का शव बुधवार को बरामद हुआ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सिरसिया बहोरवा गांव के पास ही बच्चे का शव एक खेत में एक तालाब के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। बता दें कि गायब हुए बच्चे की खीज में न सिर्फ पुलिस जुटी थी बल्कि ग्रामीणों ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मौके पर पहुंची फ्रेंसिं और डाग स्क्वॉयड की टीमों ने भी हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की। फिलहाल यह जांच अभी जारी है।

इस 06 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने बाद बातचीत के दौरान कहा कि घटना का शीघ्र ही अनावरण होगा। उन्होंने बताया कि अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी की अगुवाई में पुलिस की 3 टीमें गठित की गयी हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......