अमेठी : सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत, दो अन्य घायल
file photo


अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में  बीती रात 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे प्रेम शाह गांव के पास नोएडा में तैनात सिपाही अपने दो साथियों के साथ सुल्तानपुर से घर वापस लखनऊ जा रहा था कि वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा जिसमें सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के मदद से घायल सिपाही को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. वही आंशिक रूप से घायल अन्य दो लोगों का उपचार कर घर भेज दिया गया।

बता दें कि बीती रात नोएडा में तैनात सिपाही संतोष पांडे उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र भैरव नाथ पांडेय निवासी तेलीबाग लखनऊ अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से सुल्तानपुर मित्र से मिलने गए थे वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे प्रेम शाह गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा जिसमें सिपाही संतोष पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए एवं कार में सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई.

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल सिपाही को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची,जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने हालात बिगड़ता देख सिपाही को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने संतोष पांडे को मृत घोषित कर दिया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......