यूपी : गोंडा में कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत
सड़क हादसे के बाद कार का हाल


गोण्डा : लखनऊ-गोण्डा राजमार्ग पर बीतीरात को कार व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,तीन लोग से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया।

गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर देर रात्रि करीब एक बजे के आसपास गोण्डा से लखनऊ की तरफ जा रही इकोस्पोर्ट कार में पांच लोग सवार थे। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के भभुआ चौकी अंतर्गत होलियापुर के पास पास बेकाबू कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई, जिससे लखनऊ की तरफ से आ रही पिकअप की सामने से टकरा गई। इस सड़क हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार कार चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि मृतकों की पहचान मनकापुर निवासी 35 वर्षीय गिरिजेश सिंह और हर्ष सिंह (25) के रुप में हुई है। घायल दिवाकर सिंह और अतुल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अंकित पाण्डेय को मामूली चोटें आई है। ये लोग रात्रि में गांव से कार में बैठकर लखनऊ में रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बारे में परिवार को जानकारी दे दी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......