अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
कंगना रनौत ने रविवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.


 बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. कंगना रनौत सीएम योगी के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. कंगना ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-'हाल ही में विधानसभा चुनाव के जीत बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह एक अद्भुत शाम थी. मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं.'

गौरतलब है कंगना रनौत ने रविवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान कंगना ने चिकनकारी वर्क से बनी हुई गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार यह साड़ी उत्तर प्रदेश के चिकनकारी कलाकारों द्वारा ही बनाई गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले कंगना ने पिछले साल अक्टूबर में यूपी के सीएम के साथ बैठक के बाद राज्य सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यूपी सरकार का एक प्रमुख प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य स्वदेशी, विशिष्ट उत्पादों और शिल्प को आगे बढ़ाना है. जो राज्य के हर जिले के पास है.

वहीं वर्कफ़्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ इसी साल 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके अलावा वह फिल्म तेजस और इमरजेंसी में भी अभिनय करती नजर आएंगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......