लखनऊ : नशे में धुत आरोपियों ने थाने में कॉन्स्टेबल को मारे थप्पड़, पिस्तौल तानीटैग:#Lucknow, #PGIpoliceStation, #AssaultWithConstable, #PistolPointedAtConstable, #UpPoliceपुलिस हिरासत में आरोपी लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत चार आरोपियों ने सिपाही से मारपीट करने के साथ उसपर पिस्तौल तान दिया और जान से मारने की धमकी दी.जानकारी के मुताबिक नशे में धुत आरोपी दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पैरवी करने पहुंचे थे. जिन्हें पुलिस से बदसलूकी मामले में पकड़कर जेल भेज दिया गया है. पकड़े गए आरोपियों में सरोज कुमार, अजीत कुमार, शुभम सिंह और अंकित सिंह का नाम शामिल है. ये सभी रात करीब 2 बजे थाना पहुंचे थे. युवकों से नशे में थाने पहुंचने का कारण पूछा गया तो वह सिपाही पर भड़क गए और गाली गलौज करने लगे. सिपाही ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सिपाही पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. शोर शराबा देख वहां और पुलिसकर्मी पहुंचे और बीच-बचाव किया. कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, बाबू खेड़ा में रहने वाले सर्वेश के खिलाफ एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप था. मुकदमा दर्ज होने के बाद इस पूरे मामले में जांच की जा रही थी. इसी बीच, चारों आरोपियों ने थाने पर पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी करते हुए सिपाही के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ग्रेटर नोएडा : मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, फोरेंसिक जांच जारी..उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ ......
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......
शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......