प्रयागराज में अशांति फैलाने वाले को छोड़ेगे नहीं : एसएसपी
हिंसक इलाके का निरीक्षण करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी


प्रयागराज : जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अटाला क्षेत्र में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुई हिंसक घटना के दोषियों को किसी भी हालत बख्शा नहीं जाएगा. बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है. 

उन्होंने कहा कि नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिस तरह से पुलिस पर पथराव किया है. इसमें आरएएफ और पुलिस के जवान घायल हुए है. वाहनों में तोड़फोड़ के पीएसी वाहन को जलाया गया है. भारी संख्या में पहुंची पीएसी, आरएएफ और पुलिस विभाग के आला अधिकारी स्थिति को नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं. एसएसपी ने कहा कि पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा. किसी भी हालत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

46 लोगों के पीछे 161 लोगों की टीम
समूचे प्रयागराज ज़िले में साज़िश रचने वाले शरारती तत्वों और अराजकता फैलाने की कुचेष्टा कर सकने वाले कुल मिलाकर अब तक 46 लोगों की फ़ेहरिस्त बनाई गई है और उनके पीछे उनकी कड़ी निगरानी के लिए 161 लोगों को मुस्तैद कर दिया गया है ताकि किसी भी गड़बड़ी की पुख़्ता सूचना मिलने पर उन्हें मुकम्मल सबूतों समेत सलाख़ों के पीछे रवाना किया जा सके.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......