यूपी : रिश्वत लेते महिला दरोगा गिरफ्तार, साथी पुलिसकर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ा
file photo


कानपुर :   उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी पूर्वी कार्यालय में तैनात महिला दरोगा को होमगार्ड के साथ रिश्वत लेते रंगे हाथों क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला दरोगा ने सेक्स रैकेट संचालक को छोड़ने के लिए घूस मांगी थी, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। महिला दरोगा व होमगार्ड के खिलाफ पनकी थाना क्षेत्र से में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिले में तैनात एडीसीपी राहुल मिठास के कार्यालय में महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी कार्यरत है। उन्हें पनकी इलाके में एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। जानकारी पर उन्होंने कार्यक्षेत्र पुलिस को बिना जानकारी दिए होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा के साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से दो महिला और पुरुषों को पकड़ लिया । महिला दरोगा पर आरोप है उन्हें छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड की । मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा और प्लानिंग के तहत शुक्रवार की रात घूस लेने के दौरान महिला दरोगा को होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए व्यापारियों से मांगे थे 15 लाख
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय में महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी तैनात हैं। आरोप है कि भुवनेश्वरी देवी ने एक होमगार्ड के साथ पनकी में चल रहे सेक्स रैकेट में छापा मारा। जालौन निवासी दो व्यापारी और सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं को मौके से दबोच लिया। हिरासत में लेने के बाद चारों को बंधक बना लिया और 15 लाख रुपये की मांग की। 

अपहरण और रंगदारी की एफआईआर
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला दरोगा के खिलाफ पनकी थाने में रंगदारी, अपहरण समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......