सिर्फ भाषण नहीं देते हम, काम करते हैं : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूर्ण होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया। योगी ने कहा कि हम केवल भाषण नहीं करते, काम करके दिखाते हैं। पिछले पांच साल का नतीजा रहा है कि जनता ने एक बार फिर भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया। दूसरे कार्यकाल में हम एक नई उड़ान के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। इस सरकार में हमने सौ दिन का लक्ष्य रखा था जिसे मजबूती से पूरा किया जा रहा है। यह सौ दिन अगले पांच साल तक चलने वाली सरकार के कार्य करने की दिशा को बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्षों बाद प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने के बाद सफलतापूर्वक सौ दिन के कार्यकाल का संचालन किया। हमने जो कहा, सो किया। हम केवल भाषण नहीं करते हैं। काम करके दिखाते हैं। यह प्रदेश में अलग-अलग सेक्टर के लिए की गई कार्ययोजना का एक छोटा सा उदाहरण है। यह सरकार की दिशा को स्पष्ट कर देगी कि अगले पांच वर्ष में सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है। 

उन्होंने गरीब कल्याण, किसान कल्याण, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा, अवस्थापना, निवेश, रोजगार और स्वरोजगार, विद्युत, ग्राम्य विकास, जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति और वन एवं पर्यावरण सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

योगी ने विपक्ष का जिक्र किए बिना कहा कि उत्तर प्रदेश 2017 के पहले परिवावारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचारवाद, दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था। प्रदेश में अजीब सी स्थिति थी। उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। केंद्रीय योजनाओं को लागू करने की राज्य सरकार की इच्छा शक्ति नहीं दिखती थी। हमने पांच साल में कानून व्यवस्था को बेहतर किया। उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदलीं। महज सौ दिन में अपराधियों की 844 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की गयी। पिछले पांच साल को भी मिला लिया जाए तो ढाई हजार करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्त की गयी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत..

अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल ......