उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश, उमस बढ़ी
File Photo


लखनऊ : पूरे प्रदेश में छिटपुट बादल होने के बावजूद पिछले 24 घंटों में सिर्फ सात जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के अलावा कहीं भी वर्षा नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गयी है। पूरे प्रदेश में औसत .1 मिमी बारिश रही। वहीं आर्द्रता भी लगभग 65 प्रतिशत बनी हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी में एक मिली मीटर से भी कम वर्षा दर्ज किया गया। वहीं महोबा में 2.3 मिमी व बरेली में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जबकि उमस अब भी बरकार है।

वहीं आर्द्रता बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक प्रयागराज का 68 प्रतिशत, बहराइच का 64 प्रतिशत, बरेली का 76 प्रतिशत, गोरखपुर का 69 प्रतिशत, झांसी का 75 प्रतिशत, लखनऊ का 70 प्रतिशत, मेरठ का 74 प्रतिशत रही। वहीं तापमान प्रयागराज का 34.2 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 34.6 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 32.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 33 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 31.4 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का 33.2 डिग्री सेल्सियस व मेरठ का 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......