सपा विधायक पल्लवी पटेल की हालत स्थिर, मेदांता में इलाज जारी
विधायक डॉ. पल्लवी पटेल


लखनऊ : अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी एवं सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल की हालत में सुधार हो रहा है। लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. पल्लवी को मंगलवार को चोट लगने के बाद मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की बात बतायी थी।

डॉ. पल्लवी मेदांता के आईसीयू में भर्ती हैं। न्यूरो के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति नियंत्रण में है। मेदांता के जनसम्पर्क अधिकारी आलोक खन्ना ने बताया कि न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. एवं एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी ऋत्विज बिहारी की निगरानी में डॉ. पल्लवी का इलाज चल रहा है।

विधायक डॉ.पल्लवी अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। पल्लवी ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पराजित किया था। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने पल्लवी के स्वस्थ होने की कामना की है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, “कौशांबी जनपद के सिराथू से सपा की लोकप्रिय विधायक पल्लवी पटेल जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. भगवान से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” हालांकि प्रारंभिक जांच में स्थिति सामान्य पाई गई है. वहीं अस्पताल ने विधायक के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जारी किया है. जिसमें बताया गया कि उनकी हालत ठीक है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......