यूपी : डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
मृतकों को गाड़ी से ले जाती पुलिस


इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के  नेशनल हाईवे के पश्चिमी तिराहा दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तेज रफ़्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल. वहीं  ऑटो के परखच्चे तक उड़ गए.

हादसे पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल इटावा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में आकाश दुबे व दो लोगों के नाम का पता नहीं चल सका है. जबकि घायलों ने अपने नाम घायल आयुष दुबे पुत्र बृजेन्द्र दुबे उम्र 17 वेरस निवासी इकघरा उरेंग थाना बकेवर, दीपक पुत्र इंदल सिंह निवासी ग्राम बालमपुर थाना इकदिल, सुभाष पुत्र राजा राम निवासी गौतमपुरा थाना बकेवर और देवेंद्र सिंह राजावत पुत्र स्वर्गीय बाबू सिंह राजावत विद्यानगर भट रोड बाबरपुर जिला औरैया शामिल है.

CM योगी ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......