पाकिस्तान में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, छह अधिकारियों की मौत
मृतक सैन्य अधिकारियों की मौत


इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार छह सैन्य अधिकारियों की मौत हो गयी। सभी अधिकारियों के शव मिल गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाकिस्तान के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों को बचाने के लिए सेना तैनात की गयी है। बलूचिस्तान क्षेत्र में मदद के लिए जा रहा पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को लापता हो गया था। हेलीकॉप्टर में पाकिस्तानी सेना की बारहवीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली, पायलट मेजर सईद अहमद, सह-पायलट मेजर तलहा मनन, तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद हनीफ, इंजीनियर ब्रिगेडियर मोहम्मद खालिद और मुदस्सर फय्याज सवार थे। 

बलूचिस्तान के लासबेला क्षेत्र में यह विमान लापता हो गया था। पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने इस विमान के लापता होने की पुष्टि भी की थी। ये सभी अधिकारी बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। अचानक लासबेला क्षेत्र में इस हेलीकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से टूट गया था।

पुलिस उप महानिरीक्षक खुजदार परवेज इमरानी ने बताया कि जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर लापता हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है। वहां जीप तक नहीं जा सकती, इसीलिए तलाशी अभियान भी जटिल था। घंटों चले तलाशी अभियान के बाद हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की भी पुष्टि हो गयी। तलाशी दल को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। साथ ही पुलिस व सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर हादसे के शिकार छह अधिकारियों के शव खोज निकाले। इसके बाद अब सेना इस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......