शातिर अपराधियों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


वाराणसी : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी परिक्षेत्र के बड़े शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। विगत 5 वर्षों में निश्चित रूप से पुलिस की छवि सुधरी है। फिर भी अभी इसमें और सुधार की गुंजाइश है।

गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर शहर में आये मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस अफसरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की छवि आम जनमानस में अच्छी रहे, इसके लिए छोटी से छोटी सूचनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध वसूली किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। पुलिस थाना, सीओ एवं एसडीएम स्तर से इस पर पूरी तरह निगरानी रखी जाए और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने वाराणसी और मंडल में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) में लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जनपदों में संभावित बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए तैयारियों को भी जाना। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का औपचारिक शुरुआत भी की।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......