लखनऊ : सीएम योगी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मामला दर्ज
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मामले में गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में दबिश दे रही है। गौरतलब है कि सीएम योगी को इससे पहले भी कई बार बम से उड़ा देने की धमकी मिली है. पुलिस धमकी देने वाले को पकड़ने की लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. 

प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी ने सोमवार को बताया कि यह मामला दो अगस्त का बताया जा रहा है। यूपी-112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने की ओर इस संबंध में दी तहरीर दी। बताया कि यूपी-112 के सोशल मीडिया के वाट्सएप नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नाम के युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आपरेशन कमांडर ने इसकी जानकारी संप्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। धमकी के मैसेज का स्क्रीन शाट भी मुहैया कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने वाले युवक की तलाश में सर्विलांस और साइबर सेल सहित पुलिस की टीम को लगाया गया है। जल्द ही व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग भी तहकीकात में जुटी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी यह पहली नही है। इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और भी चाक चौबंद कर दिया गया है। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत..

अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल ......