आजमगढ़ : तेज रफ़्तार कार और मोटरसाइकल में टक्कर, 5 की मौके पर मौत
File Photo


आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में  5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल यहां एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकल से भिड़ंत के बाद यह हादसा हुआ है. हादसे के वक्त अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और बाद में  कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था.

हादसा इतना भीषण था कि लोग चीखने चिल्लाने लगे. आनन-फानन में लोगों ने फौरन एम्बुलेन्स और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

आजमगढ़ से जौनपुर जाते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग आजमगढ़ से जौनपुर जा रहा थे. जैसे ही कार सवार सभी लोग बरदहा थाना क्षेत्र के भीरा पुल के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. सड़क हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई.

हादसे पर पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के परिजनों को फोन कर सूचना दे दी गई है. पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह साफ़ नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.



(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......