लखीमपुर खीरी  : यूपी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 7 गंभीर
पलिया थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 मजदूरों से भरी Xylo कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई.


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत होगी। वहीं, दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पलिया थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 मजदूरों से भरी Xylo कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसके सवार कार समेत 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई.

हादसे के बाद सभी घायलों को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, कार शाहजहांपुर से पलिया की तरफ आ रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

इससे पहले हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र में शनिवार की रात को बाईपास पर एक कार और केंटर टाटा 407 में आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं, बांदा में भी शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......