टैग:सिद्धार्थनगर, बाइक सवार की मौत
कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
इटवा थानाक्षेत्र के शाहपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा


सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार की देर शाम को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l मिली जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के भटपुरवा पोस्ट भटौली गांव निवासी अनिल कुमार मोदनवाल पुत्र गंगाराम रिश्तेदारी में इटवा थानाक्षेत्र के चौखड़ा गांव में आया था। बृहस्पतिवार की शाम वह डुमरियागंज से चौखड़ा जा रहा था। वह अभी शाहपुर पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। वहीं मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। शाहपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को कब्जे में ले लिया गया है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......