नगर निकाय चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनर को किया गया प्रशिक्षित
सीडीओ जयंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम


सिद्धार्थनगर l नगर पालिका/नगर पंचायत निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।  

 प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतदान अपने नियत समय से प्रारम्भ होगा, वार्डों के सभासद एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतपत्र एक ही बैलेट बाक्स में पड़ेगे। बाक्स भर जाने के बाद दूसरे बैलेट बाक्स का प्रयोग किया जाएगा, मतपत्र सभासद पद के लिये गुलाबी, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हरा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पदके लिये सफेद रंग का होगा, मतपत्रों पर उम्मीदवारों की सूची के अनुसार उम्मीदवार का नाम एवं प्रतीक चिन्ह अंकित होंगे। 

मतदाता को मतपत्र जारी करने के पहले प्रत्येक मतपत्र के पृष्ठ भाग में सुभेदक चिन्ह का मुॅहर लगाकर उसमें अपेक्षित विवरण भरकर उसके नीचे पीठासीन अधिकारी को अपना पूरा हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। मतपत्र पर सुभेदक चिन्ह की मुॅंहर मतदान स्थल पर पहुॅचने पर लगाते हुए आवश्यक प्रविष्टियॉं भरी जाए। लेकिन पीठासीन अधिकारी अपना हस्ताक्षर मतदान दिवस पर मतदान शुरू होने से पहले करेंगे। मतपत्र मतदाता को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मोड़ करके देना अनिवार्य है। 

अमिट स्याही मतदाता के बाई हॉंथ की तर्जनी पर लगाई जाएगी। मतदाता की पहचान मा0 आयोग द्वारा निर्धारित विकल्प के आधार पर किया जायेगा । मतदाता मतदान स्थल पर मोबाइल लेकर प्रवेश नही करेगा। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन एवं 03 मतदान अधिकारी होंगे। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
 इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, तथा मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......