भाजपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मान एवं भोज कार्यक्रम
भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि रामजियावन और गोविंद माधव ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित


सिद्धार्थनगर : जिले के डुमरियागंज में शुक्रवार को डुमरियागंज भाजपा मण्डल नगर पंचायत द्वारा कार्यकर्ता सम्मान भोज का आयोजन ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा सिद्धार्थनगर रामजियावन मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि रामजियावन मौर्य ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि जनसंपर्क कर कार्य शुरू कर दिया जाए, सभी मतदाताओं से संपर्क किया जाए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित हैं। भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है एवं उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हैं उसी समर्थन के बल पर निकाय चुनाव में भाजपा विजय प्राप्त करेगी विशिष्ट अतिथि गोविंद माधव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए पूरे प्रदेश में सभी निकायों में पार्टी एकतरफा जीत का परचम फहराएगी पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर बताया की सभी जिम्मेदार अपनी कार्य में लग जाए कोई भी परिवार व वोटर जनसंपर्क में छूटने ना पाए, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और उन्होंने कहा कि जमीन स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

कार्यकर्ताओं और उनकी लगन व मेहनत के बिना किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल है हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है भाजपा का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहा है उन कार्यकर्ताओं को देखकर सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी से निकाय चुनाव में मेहनत से जुट जाने व भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए अनुरोध किया कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सम्मान सहभोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने एक साथ में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, लवकुश ओझा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी,विजय कांत चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, अमरेंद्र त्रिपाठी, विनय पाठक, रमेशधर द्रिवेदी, उदय शंकर श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, राजीव कुमार, शत्रुहन सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, रमेश सोनी, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, धर्मेन्द्र अग्रहरि, अजय अग्रहरि, कमलेंद्र त्रिपाठी,अर्जुन विश्वकर्मा आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत..

अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल ......