अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, एक्सप्रेस वे पर नहीं है बेहतर व्यवस्था टैग:#AkhileshYadav, #SamajwadiParty, #YogiSarkar, #Expressway, #अखिलेशयादव, #समाजवादीपार्टी, #योगीसरकार, #एक्सप्रेसवेअखिलेश यादवलखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की अनदेखी की जा रही है. यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं है. अखिलेश ने एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के बेहतर व्यवस्था कराए जाने की सरकार से मांग की है.अखिलेश ने ट्विटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा 'देश का सबसे बेहतरीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार है. इस अनदेखी से घने कोहरे में हादसों का संकट बना हुआ है. उन्होंने सरकार से एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्थाएं कराए जाने की बात कही.उल्लेखनीय है कि सोमवार को औरैया से गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह चैनल नंबर 137 के पास कोहरे की वजह से कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हादसे के बाद कानपुर दौरे पर आ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना काफिला रूकवाकर जानकारी ली। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बेहतर इलाज कराए जाने की बात कही.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
ग्रेटर नोएडा : मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, फोरेंसिक जांच जारी..उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ ......
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......
शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......