एसएसपी ने दरोगा की गाड़ी का चालान कर सीज करने का दिया आदेश
SSP ने काटा दरोगा की गाड़ी का चालान


बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा की चालान काटने के साथ ही उसे सीज करने का आदेश दिया है. दरअसल एसएसपी गश्त पर थे कि उनकी नजर एक कार पर पड़ी. जिसके शीशे पर काले रंग की फिल्म चढ़ी हुई थी और उस पर पुलिस का स्टीकर भी लगा था. इतना ही नहीं कार भीड़भाड़ वाली जगह पर नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. जिसे देखकर एसएसपी बिफर गए.

एसएसपी अखिलेश चौरसिया तुरंत इसके जांच के आदेश दिए.इसके बाद जब एससीपी को पता चला कि यह कार किसी पुलिसकर्मी की है तो उन्होंने तुरंत ही कार्रवाई के निर्देश दिए और दरोगा की कार का चालान काटकर उसे सीज कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी अखिलेश चौरसिया फोर्स के साथ गश्त पर थे.  इस दौरान उन्हें एक कार दिखी जिस पर पुलिस लिखा हुआ था. जब पता किया गया तो गाड़ी पुलिसकर्मी की ही निकली. कार पर पुलिस का लोगो बना हुआ था और शीशे पर काली फिल्म लगा थी. कार के शीशे पर काली फिल्म लगाना गैरकानूनी है ट्रैफिक नियमों के खिलाफ भी. 

गश्त के दौरान एसएसपी ने गलत तरीके से खड़े कई वाहनों का चालान किया गया और जाम लगाने वाले स्थानों को भी चिन्हित करके वहां से अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया गया. इस मौके पर कई गाड़ियों के फोटो भी खीचें गए जिनकी चालान प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत..

अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल ......