बीजेपी ब्राह्मण विरोधी, समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया पोस्टर
ब्राह्मण विरोधी है बीजेपी का पोस्टर


लखनऊ : विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर रामचरितमानस से जुड़ा एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बीजेपी को ब्राह्मण विरोधी बताया गया है। ये पोस्टर ऐसे समय लगाया गया है जब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस में लिखी कुछ चौपाइयों लेकर गलत बयान दिया था.


समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर शनिवार को पूर्व सपा नेता अवधेश शुक्ला द्वारा एक पोस्टर लगाया है। पोस्टर पर लिखा है 'गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं, लेकिन बीजेपी ब्राह्मण विरोधी है। हम रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं। हम उस चौपाई में लिखे गलत शब्दों का विरोध कर रहे हैं।'

उल्लेखनीय है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीते दिनों रामचरितमानस को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी बातों पर अडिग रहते हुए अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वहीं उनके इस बयान के बाद से स्वामी प्रसाद का विरोध शुरू होे गया है। इस मामले में अब पोस्टर के जरिए भी नेताओं ने विरोध का हथकंडा अपना लिया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......