इण्डियन ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के 26वें नेशनल पीजी कन्वेंशन का समापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल चिकित्सा संस्थान के प्रबंध निदेशक डा.आरोहण सिंह ने आयोजन की भरपूर सराहना की।


लखनऊ :  उतरेटिया स्थित रायबरेली रोड पर 16 फरवरी से सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज में चल रहे इण्डियन ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के 26वें नेशनल पीजी कन्वेंशन का आज समापन हो गया। गौरतलब है कि ये पहला मौका था जब लखनऊ और संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल चिकित्सा संस्थान के प्रबंध निदेशक डा.आरोहण सिंह ने आयोजन की भरपूर सराहना की।



आज सम्मेलन के आखिरी दिन  डा.अमित रेवंकर ने आर्थोडॉण्टिक्स में आर्टिफीशियल इण्टेलीजेंस के भविष्य पर रोचक तथ्य रखे। डा.रोहित कुलश्रेष्ठ ने एनाइनर थेरेपी के प्रयोग की वर्तमान वस्तुस्थिति पर और डा.टीपी चतुर्वेदी ने में साक्ष्य आधारित आर्थोडॉण्टिक्स पर बात की। डा.सूर्यकांत दास ने बायोमैकेनिक्स पर, डा.शैलेश देशमुख ने एनाइनर्स पर प्रस्तुति दी तो डा.सरबजीत सिंह ने क्लिनिकल सूत्र बताए। डा.पी हरिकृष्णन ने आर्थोडॉण्टिक सामग्री के अनुसंधान की जरूरतों के बारे में बताया। डा.जिग्नेश कोठारी, डा.आशीष गर्ग, डा.जी षणमुगम, डा.अमनीष सिंह, डा.वैभव मिश्रा, डा.एवी अरुण, डा.राजीव आहलूवालिया, और डा.सुभाषचन्द्र नायक ने दंत चिकित्सा के नये आयामों पर प्रेजेण्टेशन देते हुए विद्यार्थियों के सामने अपना नजरिया पेश किया।

इस खास मौके पर चेयरमैन डा.सुधीर कपूर, इण्डियन ऑर्थोडॉण्टिक सोसायटी के अध्यक्ष डा.बलविंदर सिंह ठक्कर और सचिव डा.संजय लाभ ने कार्यक्रम को सफल बताया है। इन वक्ताओं ने समूचे आयोजन पर अपना संक्षिप्त दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन की उपलब्धियों को गिनाया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार अंत में आयोजन सचिव ने व्यक्त किया। इसके साथ ही प्राचार्य गौरव सिंह, आयोजक समिति के सदस्यों, संकाय प्रभारियों, छात्र प्रभारियों स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व अन्य सहयोगियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। समारोह में डा.राजकुमार जायसवाल का भी योगदान रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......