नवाचार प्रदर्शनी के लिए शिक्षक व बच्चों को मिला सम्मान पत्र
फाइल फोटो


 सिद्धार्थनगर l जिले के डुमरियागंज कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी के बच्चों  व इन्चार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम को बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर देवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बारे में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने बताया कि  सिद्धार्थनगर नगर महोत्सव-2023 में विज्ञान विषय से सम्बंधित नवाचारों की प्रदर्शनी   का आयोजन किया गया था। 

इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग, मिसाइल्स ऑफ इंडिया, सोलर सिस्टम, बॉल कलर एक्टिविटी ,एयर प्रेशर आदि प्रोजेक्ट बनाया था। जिसकी खूब प्रशंसा की गई थी। यह भी बताते चले कि भारत भारी स्थित इस विद्यालय के बच्चे हमेशा विभिन्न गतिविधियों में अपना योगदान देते रहते हैं। सम्मान पत्र देते समय जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आबिद रिज़्वी, प्रेम प्रकाश चौबे आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......