फतेहपुर : पिकप ने मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्डों को मारी टक्कर, एक मौत
File Photo


फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में गुरुवार को दोपहर एक मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले दो होमगार्डों को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से पिकप लेकर भाग गए. इस हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी होमगार्ड घायल हो गया. जिसे इलाज के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला औंग थाना क्षेत्र का है जहां  गश्त के लिए एक मोटरसाइकिल में दो होमगार्ड सवार होकर से निकले थे. ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के पास नेशनल हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे पिकअप ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक होमगार्ड थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी कन्हैया लाल(58) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ज्ञान मणि गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने घायल होमगार्ड को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज भेजा. जहां से घायल की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मृतक होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक होमगार्ड के तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। सभी की शादी हो गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक में टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश की जाएगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......