अतीक-अशरफ के हत्यारोपितों को लाया जा रहा प्रयागराज कोर्ट
फाइल फोटो


माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को बुधवार सुबह पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया। प्रयागराज पुलिस इसके लिए यहां पहुंची थी। करीब 8:45 बजे प्रयागराज पुलिस तीनों आरोपितों को लेकर निकली है।

इन सभी को सोमवार को नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जेल में दाखिल कराया गया था। अतीक और अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में तब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब उन्हें मेडिकल के लिए मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल (काल्विन हॉस्पिटल ) लाया गया था।

बता दें 15 अप्रैल की रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को गोली मारने वाले तीनों हमलावरों को सोमवार को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "तीनों शूटर अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी पर सलाखों के पीछे हमले का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण उन्हें उच्च सुरक्षा वाले सेल में स्थानांतरित कर दिया गया है और सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है।

सूत्रों ने कहा कि इस बीच, बैरक में मौजूद अन्य कैदियों को दूसरे बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि माना जा रहा है कि उन्हें अन्य कैदियों के साथ रखना जोखिम भरा हो सकता था।

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय शनिवार की रात मीडियाकर्मियों के रूप में लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली लगने के बाद दोनों बदमाश मौके पर ही गिर पड़े।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......