उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने उमेश पाल के परिवार से मिलकर सांत्वना दी
फाइल फोटो


प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकार  बी के बाद सीधे स्व.उमेश पाल के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने उमेश पाल और शहीद दोनों गनरों को श्रद्धांजलि दी। परिवार के लोगों ने बस इतना ही कहा कि उनकी इतनी ही अपेक्षा है कि उन्हें हर प्रकार से सुरक्षा दी जाए और इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। जिस पर श्री मौर्य ने कहा कि सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव कदम उठाए गए हैं।

साथ ही सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी। उमेश पाल के परिवार से मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आवास से निकले और जिस दुकान पर शूटर मौजूद थे, उस दुकान पर भी पहुंचे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......