प्रयागराज : होटल में लटकता मिला डिप्टी CMO का शव,  पुलिस जांच में जुटी
मृतक डिप्टी CMO सुनील कुमार


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का शव मिला है. CMO का शव एक होटल के कमरे में फांसी से लटका हुआ बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये हत्या और आत्महत्या पुलिस दोनों एंगल से ही जांच करेगी.


घटना प्रयागराज के सिविल लाइंस के एक होटल की है. मृतक डिप्टी CMO सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे. डिप्टी CMO सुनील का होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 से शव बरामद हुआ है, हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या.

मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे. सुनील कुमार का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......