स्कूल चलो अभियान एवं दस्तक अभियान में बच्चों ने किया प्रतिभाग
स्कूल चलो अभियान


डुमरियागंज। न्याय पंचायत भानपुर रानी के प्राथमिक विद्यालय दटरंगवा में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली में ग्राम प्रधान राकेश ने उपस्थित लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी लोग बीमारी से बचाव के लिए अपने आसपास की जगह को साफ सुथरा रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों का नाम विद्यालय में नहीं लिखा है और वह 5 वर्ष से ऊपर के बच्चे हैं। 


उनके अभिभावक बच्चे का नामांकन करा ले। इस मौके पर नोडल शिक्षक राकेश वर्मा ने भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की सफलता को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर हेड मास्टर संजय मिश्रा, अतुल कुमार, राकेश, सलमा खातून, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


नामांकन करती नगर पालिका अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी चमन आरा रायनी


सिद्धार्थनगर।  नगरीय निकाय चुनाव में आदर्श नगर पालिका परिषद  बांसी मे समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार नगरपालिका अध्यक्ष पद पर  चमन आरा राइनी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 
आदर्श नगर पालिका परिषद से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चमन आरा राईनी ने पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष लालजी यादव व निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष इद्रीश पटवारी की अगुवाई में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह भी मय फोर्स  मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सलमान मेहदी

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......