उन्नाव में बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत
अजीत सिंह (File Photo )


उन्नाव : गुरुवार की देर रात किराए के मकान की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से गंभीर रूप से घायल सिपाही को फौरन स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के गांव चांदपुर निवासी हरि सिंह का 31 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह 2020 बैच का सिपाही था। जिसकी पहली व मौजूदा तैनाती भी पुरवा कोतवाली के हल्का नं 4 में थी। दीपक, प्रफुल्ल गुप्ता के स्थानीय मुंसिफ कोर्ट के निकट स्थित मोहल्ला दीपक बिहार कॉलोनी स्थित मकान के तीसरे मंजिल पर किराये पर रहता था। जहां गुरुवार को ड्यूटी बाद वह कमरे पर गया था। जहां रात करीब डेढ़ बजे कमरे के सामने स्थित बगैर रेलिंग की बालकनी के पास खड़ा था। 

तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जमीन पर आ गिरा। जिसे पड़ोसियों ने उसे फौरन इलाज को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान भोर पहर साढ़े तीन बजे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। 

घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। जहां पहुंची फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुट गयी है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बालकनी से गिरकर सिपाही की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......