यूपी : योगी सरकार ने 11 जेल अधीक्षकों व वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला
FilePhoto


लखनऊ : योगी सरकार ने बुधवार को 11 जेल अधीक्षकों व वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादले किए हैं। ये कार्रवाई अपराधियों को सहयोग को लेकर मकई गई है. दरअसल कई बार देखा गया है जेल में बंद अपराधी जेल से ही अपना काम चलाते हैं. ऐसे में सरकार को लगता है कि वह पुलिस अधिकारियों की मदद से ही यह सब कर पाते हैं. इसे देखते योगी सरकार अपराधियों की कमर तोड़ने की लिए समय-समय पर ऐसे पुलिस अफसरों के तबादले करती रहती हैं.  

उत्तर प्रदेश सरकार तबादला नीति को पूरे सशक्त तरीके से आगे बढ़ा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात 11 जेल अधीक्षकों, वरिष्ठ जेल अधीक्षकों के तबादले करते हुए नई जगहों पर तैनाती दी गई है. शासन ने प्रेमचंद्र सलोनिया को खीरी जेल का अधीक्षक, ओमप्रकाश कटियार को केंद्रीय कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया है. विनोद कुमार को बरेली और दिलीप कुमार पांडे को गोरखपुर का जेल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या तथा राधा कृष्ण मिश्रा को कारागार मुख्यालय लखनऊ में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है. पीपी सिंह को मुरादाबाद का वरिष्ठ जेल अधीक्षक तो हरिओम शर्मा को आगरा जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया। इसी तरह शशिकांत मिश्रा को जिला कारागार मेरठ तो उमेश सिंह को केंद्रीय कारागार वाराणसी, कुंदन कुमार को जिला कारागार बाराबंकी का अधीक्षक बनाया गया है.

उल्लेखनीय है कि इन दिनों उप्र में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं. आए दिन किसी न किसी विभाग में फेरबदल करते हुए नये अधिकारी को तैनाती दी जा रही है. हाल के दिनों में विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात आईएएस, आईपीएस, पीपीएस अधिकारियों के फेरबदल किए जा चुके हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......