प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
उप मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थी को मिली योजना की पूरी प्रोफाइलिंग करने का निर्देश दिए।


वाराणसी : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मिनट टू मिनट तथा प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों को रखा। 

उप मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थी को मिली योजना की पूरी प्रोफाइलिंग करने का निर्देश दिए। ताकि स्पष्ट हो सके कि किस प्रकार सरकार द्वारा वंचित लोगों को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बनारस दौरा सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर हो रहा है। इसलिए हमें मुकम्मल तैयारी करना है। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने और प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाने को कहा है।

उपमुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि के संबंध में भी उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए। बैठक के पहले उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल वाजिदपुर का निरीक्षण भी किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी राम सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......