टैक्स क्लीनिक का आज हुआ विधिवत समापन
फाइल फोटो


लखनऊ। भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टे्न्स संस्थान की लखनऊ शाखा द्वारा करदाताओं के लिये 13 और 14  जुलाई को दो दिवसीय टैेक्स क्लीनिक का पहली बार आयोजन किया गया था। शाखा सभापति सीए आर एल बाजपेयी ने बताया की  टैक्स क्लीनिक कार्यक्रम में इनकम टैक्स विशेषज्ञ आयकर दाताओं को मार्गदर्शन, इन्कम टैक्स रिर्टन के प्रति जागरूकता, आयकर नियम व रिटर्न संबन्धित समस्या पर परामर्श प्रदान किया गया। टैक्स क्लीनिक का आयोजन आईसीएआई भवन, विकास खण्ड, गोमती नगर मे प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। 

 शाखा सभापति सीए आर एल बाजपेयी ने यह भी बताया कि पूरे देश मे आईसीएआई ंकी 168 शाखाओं में टेैक्स क्लीनिक का आयोजन किया गया था। जिसमें निःशुल्क परामर्श आयकर करदाताओं को प्रदान की जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामान्य जनता के बीच कर अुनपालन को बढ़ावा देना, रिटर्न की ई-फाईलिंग में करदाताओं की सहायता करना था। कर विशेषज्ञों  सीए विवेक मेहरोत्रा और सीए शरद कुमार श्रीवास्तव ने  सामान्य करदाताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भीें सामान्य कर दाताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 


लखनऊ शाखा द्वारा सीए रधुवंश लाल बाजपेयी -सभापति  के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  लखनऊ कार्यसमीति के अन्य सदस्य सीए संतोष मिश्रा -उपसभापति, सीए अनुराग पांडे -सचिव, सीए अंशुल अग्रवाल-कोषाध्यक्ष, सीए आशीष कुमार पाठक -सदस्य ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विभागीय अधिकारियों में अपर आयुक्त आयकर कर अदिता सिंह एवम् आयकर अधिकारी अंकित तिवारी की उपस्थिति मुख्य रूप से रही।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......