साले को अंतिम संस्कार की तैयारी करो बोलकर दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत
मृतक दरोगा ज्ञान सिंह बिस्तर पर पड़े हुए


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दरोगा ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली. घटना थाना महानगर के न्यू हैदराबाद के आवास की है. सुसाइड से पहले दारोगा ने ज्ञान सिंह (54) ने अपने साले को फोन किया और कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है. 

घटना बीती देर रात 12 से 1 बजे के बीच बताई जा रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह(54) ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यूपी के कन्नौज जिले के रहने वाले दारोगा लखनऊ में महानगर में न्यू हैदराबाद स्थित किराए के कमरे में रहते थे. वहीं इनका पूरा परिवार कानपुर में रहता था. दारोगा ज्ञान सिंह की सुसाइड की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल बन गया. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दारोगा के शव को बाहर निकाला. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

बताया जा रहा है कि दारोगा ज्ञान सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह साल भर पहले ही आर्म्स पुलिस के दारोगा बने थे. पुलिस के अनुसार, मृतक दारोगा ज्ञान सिंह ने आत्महत्या से पहले अपनी बेटी-बेटा और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात की थी. इस दौरान दारोगा ने परिजनों से कहा था कि वह बहुत परेशान है, उसका काम में भी मन नहीं लग रहा है. दारोगा लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात थे और उन्होंने पुलिस लाइन के पास ही किराए पर एक कमरा ले रखा था. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......