जल्द हो सकता है योगी मंत्रीमंडल का विस्तार
फाइल फोटो


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विक्रम सम्पत द्वारा लिखित पुस्तक ‘शौर्यगाथाएं’ राज्यपाल को भेंट की।

राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर शामिल हो सकते हैं मंत्रिमंडल में

चर्चा है कि जल्द ही दारा सिंह चौहान और सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर सहित कुछ और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। सपा से भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान घोसी सीट से उपचुनाव तो हार चुके हैं, लेकिन उन्हें मंत्री बनाने के लिए अब विधान परिषद सदस्य बनाए जाने की चर्चा है।

गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के बाद डा.दिनेश शर्मा के इस्तीफे से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का एक पद रिक्त चल रहा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में जातीय समीकरण साध अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए ही भाजपा ने जहां राजभर को एनडीए में शामिल किया है, वहीं दारा सिंह चौहान की सपा से वापसी कराई है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों के साथ ही भाजपा के कुछ वरिष्ठ विधायकों को भी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने के लिए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......