यूपी : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल
साबुन फैक्ट्री में धमाके के बाद का मंजर


मेरठ :  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक साबुन की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घयलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य में जुट गई.  जानकारी के साबुन फैक्ट्री में आज अचानक उस समय धमाका हुआ जब लोग सुबह उठने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही धमाके की आवाज सुनी लोगों के होश उड़ गए. धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी है.

बताया जा रहा है जिस वक्त यह हादसा हुआ समय फैक्ट्री में करीब 8 मजदूर मौजूद थे. ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए. इन्समे चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. बचे लोगों को इलाज चल  रहा है जिसमे एक-दो लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है.  मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......