उप्र : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने  क्षेत्र व जिला प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को संपन्न बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।


लखनऊ  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के सभी छ: क्षेत्रों समेत सांगठनिक सभी 98 जिलों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अवध क्षेत्र के प्रभारी रहे अमरपाल मौर्य को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय को अवध क्षेत्र और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को संपन्न बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष एवं ज़िला प्रभारी उपस्थित रहे।
 
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों समेत 98 जिलों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी लोकसभा क्षेत्रों में संचालन समिति भी बनायी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो संकल्प किया था। उन सभी संकल्पों को मोदी और योगी के नेतृत्व में पूरा किया गया है।

सभी जिलों के प्रभारी बदले गये
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से प्रदेश के सभी 98 जिलों के जिला प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुरादाबाद महानगर में राजेश यादव, मेरठ जिला में मयंक गोयल, हापुड़ में सत्यपाल सैनी और नोएडा महानगर में कांता कर्दम को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार हेमंत राजपूत को संभल, अशोक कटारिया को मथुरा, हर्षवर्धन आर्य को एटा, डीपी भारती को हाथरस और मोहित बेनीवाल को बरेली महानगर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर सुरेश राणा, कानपुर देहात अशोक राजपूत और रंजना उपाध्याय को फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान

सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान..

उत्तर प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार अग्निवीरों को आरक्षण देगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम ......

अखिलेश यादव ने ली केशव मौर्य की चुटकी, बोले- दिल्ली के Wi-Fi पासवर्ड हैं, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार बोले-गलतफहमी में ना रहें

अखिलेश यादव ने ली केशव मौर्य की चुटकी, बोले- दिल्ली के Wi-Fi पासवर्ड हैं, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार बोले-गलतफहमी में ना रहें..

भाजपा यूपी यूनिट के भीतर चल रही अंतर्कलह के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा ......