महिलाओं की अगुवाई में राष्ट्र निर्माण का नया युग
फाइल फोटो


लखनऊ।आज अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गतराष्ट्रीय सेवा योजना ,रेड ब्रिगेड और एमरन फाउन्डेशन द्धारा आयोजित एक दिवसीय शिविर  सम्पन्न हुआ।

एक तिहाई महिला आरक्षण बिल के ऐतिहासिक फैसले से  महिलाओं की अगुवाई में राष्ट्र निर्माण के नए युग की शुरुआत और मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रेणुका मिश्रा (महानिदेशक पुलिस भर्ती बोर्ड और पुलिस प्रशिक्षण) ने  अपने वक्तव्य में कहा कि अब लड़कियों –  पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है । यह जिम्मेदारी तभी पूरा कर सकती जब मतदान के बारे में जागरूक होंगी। अब इस तरह के अभियान की महत्ता बढ़ जाती है, यह सही समय पर सही कदम है।

कार्यक्रम की एमरन फाउन्डेशन की संस्थापिका रेणुका टंडन  ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को और अच्छा लोकतंत्र में बदलने के लिए लड़कियों को लोकतंत्र के उत्सव में उसी उत्साह के साथ भाग लेना होगा जैसा अपने सामाजिक उत्सव –त्यौहारों में भाग लेती है। उन्होंने कहा कि आज नये ज़माने की लड़कियों की वोट की महत्ता को समझना होगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर बीना राय ने अपने संबोधन में स्त्री की महत्ता स्पष्ट करते हुए कहा कि महिलाएँ जब यमराज से पति को वापिस ला सकती है। एक संतान को जन्म दे सकती है, परिवार को पाल सकती है वो देश को भी बदल सकती है। निडर और निर्भीक मतदान को एक कर्त्तव्य मनाने के लिए कहा।

रेड ब्रिगेड की संस्थापिका उषा विश्वकर्मा ने कहा कि आजादी के लगभग सौ साल चले आंदोलन में हजारों –लाखों महिलाओं ने शहादत दी, कुर्बानी दी, तब जाकर आजादी मिली और साथ मत का अधिकार मिला. देश-समाज को सुंदर बनाने के लिए, वोट जैसे सहज, सरल और ताकतवर हथियार का उपयोग करना सिखना होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यव्रत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन  मीना कुमारी एनएनएस कार्यक्रम अधिकारी ने किया.
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोफेसर सुप्रिया चतुर्वेदी, डॉ नीरजा सिन्हा, प्रगति निगम और वशिका, महिमा, एंजिल,साहिबा तुलसी,अनमता और अन्य एनएनएस छात्राओं का सहयोग रहा।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

फायर है मै...बंगाल जीत में सीएम योगी निकले किंग मेकर, जिन 22 विधानसभा सीटों पर किया था प्रचार बीजेपी वहां 18 सीटें जीती 

फायर है मै...बंगाल जीत में सीएम योगी निकले किंग मेकर, जिन 22 विधानसभा सीटों पर किया था प्रचार बीजेपी वहां 18 सीटें जीती ..

सीएम योगी का स्ट्राइक रेट बंगाल चुनाव में भी जबरदस्त रहा है. सीएम योगी ने कुल 22 ......

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत

अंबेडकरनगर : घायल बाइक सवारों की मदद के लिए पहुंची भीड़ को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने रौंदा, 8 की मौत..

अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल ......