Lok Sabha Election : 17 राज्य, 195 उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, ज्यादातर सीटों पर पुराने प्रत्याशी
File Photo


नई दिल्ली : बीजेपी ने आज 17 राज्यों के 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. विनोद तावड़े ने कहा एक प्रेस कांफ्रेंस में सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखण्ड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से 2, अरुणाचल प्रदेश से 2, गोवा से 1, त्रिपुरा से 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन और दीव से 1 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है. विनोद तावड़े ने कहा कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक के दौरान 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के 195 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों मंजूरी दी गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे.

उत्तर प्रदेश
वाराणसी – नरेंद्र मोदी
कैराना- प्रदीप कुमार
मुज़फ्फरनगर- संजीव बाल्यान
रामपुर- घनश्याम लोधी
संभल- परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा- कँवर सिंह तंवर
गौतम बुद्ध नगर- महेश शर्मा
बुलंदशहर- भोला सिंह
मथुरा- हेमा मालिनी
आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल
एटा- राजवीर सिंह राजू भैया
शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर
खीरी- अजय मिश्रा टेनी
सीतापुर- राजेश वर्मा
हरदोई- जय प्रकाश रावत
उन्नाव- साक्षी महाराज
मोहनलालगंज- कौशल किशोर
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी- स्मृति ईरानी
फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत
इटावा – रामशंकर कटारिया
झाँसी- अनुराग शर्मा
बाँदा- आरके सिंह पटेल
बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत
फैज़ाबाद- लल्लू सिंह
श्रावस्ती- साकेत मिश्रा
गोंडा – कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
बस्ती- हरीश द्विवेदी
गोरखपुर- रवि किशन
कुशीनगर- विजय कुमार दुबे
आजमगढ़- दिनेशलाल यादव निरहुआ
जौनपुर- कृपाशंकर सिंह

दिल्ली
चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सेहरावत
दक्षिण दिल्ली- रामवीर बिधूड़ी

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल पश्चिम- किरेन रीजीजू
अरुणाचल ईस्ट- तापिर गाव

गुजरात
गांधीनगर- अमित शाह
राजकोट- पुरुषोत्तम रुपाला
पोरबंदर- मनसुख मंडाविया
पंचमहल- राजपाल सिंह महेंद्रसिंह यादव
दाहोद- जसवंत सिंह
भरुच- मनसुख भाई वसावा
नवसारी- सीआर पाटिल

जम्मू कश्मीर 
उधमपुर- जीतेन्द्र सिंह
जम्मू- जुगल किशोर शर्मा

झारखंड
गोड्डा- निशिकांत दुबे
रांची- संजय सेठ
जमशेदपुर- विद्युत् महतो
खूंटी- अर्जुन मुंडा
पलामू- विष्णु दयाल राम

छत्तीसगढ़
कोरबा-सरोज पांडे
राजनांदगाँव- संतोष पांडे
दुर्ग- विजय बघेल,
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल,
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर- भोजराज

मध्य प्रदेश 
गुना- ज्योतिरादित्य सिंदिया,
दामोह- राहुल लोधी,
खजुराहो- वीडी शर्मा,
रीवा- जनार्दन मिश्र,
शहडोल- हिमाद्रि सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
होशंगाबाद- दर्शन चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- अलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
खंडवा- न्यानेश्वर पाटिल

राजस्थान 
बीकानेर- अर्जुन मेघवाल
अलवर- भूपेंद्र यादव
भरतपुर- रामस्वरूप कोली
नागौर- ज्योति मिर्धा
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
बारमेड़- कैलाश चौधरी
उदयपुर- मन्नालाल रावत
बांसवाड़ा- महेंद्र मालवीय
कोटा- ओम बिरला

पश्चिम बंगाल
कूचबिहार- निसिथ प्रमाणिक
हुगली- लॉकेट चटर्जी
बेल्लूरहत- सुकांता मजूमदार

.



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

आज हो सकता है अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान! पार्टी नेता प्रियंका और राहुल को मनाने में जुटे

आज हो सकता है अमेठी-रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान! पार्टी नेता प्रियंका और राहुल को मनाने में जुटे ..

यूपी की दो हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार ......