लखनऊ : चौक में भाई ने ही कराया था छात्रा पर एसिड से हमला, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल की बात टैग:#UttarPradesh, #LucknowCrime, #Chowk, #Encounter, #LucknowPolice, #AcidAttack, #लखनऊ File Photoलखनऊ : पिछले हफ्ते राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में एक युवती पर हुए एसिड अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस एसिड अटैक कांड का साजिशकर्ता युवती का मौसेरा भाई है. गौर करने वाली बात ये है कि ये वही लड़का है जो एसिड अटैक के समय लड़की के साथ था और लड़की को बचाने के वक्त एसिड अटैक की चपेट में आ गया. यानि साफ़ है कि युवक को मौसेरी बहन के ऊपर एसिड फेंकने की जानकारी उसे पहले से थी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद और कलह के कारण मौसेरे भाई हर्ष ने इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस सूत्रों की माने तो पूरी कहानी का खुलासा तब हुआ जब एसिड अटैक घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी खंगाल रही थी. तभी घटना से के एक दिन पहले एसिड फेंकने वाला अभिषेक वर्मा और उसका मौसेरा भाई हर्ष एक साथ काली रंग की थार गाड़ी में घूमते हुए दिखाई पड़े थे. जिसके बाद पुलिस के शक की सुई उसके भाई की तरफ घूम गई. कॉल डिटेल से शक और गहरा गया.वहीं, एनकाउंटर में पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक वर्मा ने पूरी जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी है. गिरफ्तार अभिषेक ने बताया कि उसी ने दोस्त हर्ष के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था. इसके लिए मेडिकल स्टोर से तेजाब भरी बोतल खरीदी थी. प्लानिंग के मुताबिक एसिड चेहरे पर नहीं फेंकना था लेकिन जल्दबाजी में एसिड की छींटें फेस पर गिर गईं. फिलहाल, पुलिस की जांच में भाई की मुख्य भूमिका सामने आ रही है. पुलिस अभी और कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है, जिसके कारण वो कुछ भी सीधे तौर पर बोलने से बच रही है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
26 शर्तों के साथ अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को मिली इजाजत, गाइडलाइन जारी ..जिला प्रशासन ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध कार्यक्रम को लेकर 26 ......
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, इस तरह बचाई जान ..घायल अवस्था में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी ने सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर इस हमले ......
लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं.. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से ......