मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ नजर आए आर्यन खान...नए साल 2025 का किया स्वागत 
आर्यन खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ 2025 का स्वागत किया.


नई दिल्ली :  31 दिसंबर 2024 को विदाई देकर दुनियाभर में लोग 2025 का जोरदार स्वागत कर रहे हैं. इस जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर स्टार किड्स तक पीछे नहीं है. शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी के साथ 2025 का स्वागत किया. दोनों को मुंबई में एक न्यू ईयर पार्टी में देखा गया. पार्टी में कई और मशहूर मेहमान भी शामिल थे. लारिसा बोन्सी इस पार्टी में सिजलिंग अवतार में नजर आईं. क्या आप भी जानते हैं कि आखिर लारिसा बोन्सी कौन हैं?

आर्यन खान इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे. उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट और नेवी-ब्लू जैकेट में स्टाइलिश लुक अपनाया और साथ में सिल्वर स्नीकर के साथ अपने स्टाइल को पूरा किया. वहीं, लारिसा पिंक मिनी-ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को व्हाइट जैकेट और सिल्वर हील्स से कंप्लीट किया. लारिसा ने एक सुंदर का नेकपीस भी पहना हुआ था. ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप में वो गॉर्जियस नजर आईं.

पिछले साल से हैं दोनों के अफेयर के चर्चे
आर्यन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. लेकिन पिछले साल से ये खबरें हैं कि आर्यन ब्राजीलियन एक्ट्रेस लारिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं लारिसा बोन्सी जिनके साथ जुड़ रहा है आर्यन खान का नाम.

कौन हैं लारिसा बोन्सी
लारिसा एक मॉडल के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम किया है. लारिसा ने देसी बॉयज के गाने ‘सुबह होने न दे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......