गश्त और चेकिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
File Photo


हरदोई : पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्त और चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कदम उठाए हैं। थाना माधौगंज और कोतवाली शहर क्षेत्र में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो पीआरडी जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। 

माधौगंज थाना क्षेत्र में 12 फरवरी को अल्फा टीम में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार और आरक्षी राहुल कुमार को गश्त में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसी टीम में शामिल पीआरडी जवान प्रमोद कुमार और रामप्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कोतवाली शहर क्षेत्र में भी 11 फरवरी की रात अल्फा टीम में तैनात उपनिरीक्षक राहुल शर्मा को गश्त और चेकिंग में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को सौंपी गई है, जिन्हें सात दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा

लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..

इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब

शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..

बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......