फर्जी एनकाउंटर मामले में SHO-इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडटैग:#UttarPradesh, #Hathras, #SPChiranjeevNathSinha, #fakeencounter, #UPCrime, #उत्तरप्रदेश, #हाथरस, #एसपीचिरंजीवनाथसिन्हा, #फर्जीएनकाउंटर, #यूपीक्राइम File Photoहाथरस : यूपी के हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फर्जी एनकाउंटर के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया. यह कार्रवाई बीते मंगलवार को हुई. मामला हाथरस के मूसन क्षेत्र में 9 अक्टूबर को एक मुठभेड़ से संबंधित है. परिवार और राजनीतिक दलों के फर्जी मुठभेड़ के आरोप के बाद यह निलंबन जांच में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है.क्या है पूरा मामला?न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को मूसन क्षेत्र में एक व्यापारी के घर लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक संदिग्ध को पैर में गोली लगी थी. हालांकि, घायल व्यक्ति के परिवार और कई राजनीतिक दलों ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया. उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.एसपी ने लिया सख्त एक्शनफर्जी मुठभेड़ के आरोपों के बाद एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा से मंगलवार को घायल के परिवार वालों ने मुलाकात की थी. इसके बाद ही निलंबन का आदेश दिया गया. एसपी ने तत्कालीन एसएचओ मूसन थाना ममता सिंह और एंटी-थेफ्ट टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. इससे पहले, विवाद बढ़ने पर एसएचओ ममता सिंह को उनके पद से हटाकर फैमिली काउंसलिंग सेंटर में ट्रांसफर किया गया था.निष्पक्ष जांच के निर्देशएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जांच का जिम्मा बदल दिया है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच हाथरस गेट थाना प्रभारी को सौंपी गई है, जो सीओ (सिटी) की निगरानी में काम करेंगे. बुधवार (15 अक्टूबर) को यह खबर सामने आई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
लखनऊ में अतीक के पोस्टर पर गरमाई सियासत: केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- 2027 में चारों खाने चित्त होगी सपा..इस संवेदनशील मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर ......
शारदीय नवरात्रि 2026: बुंदेलखंड में भक्ति की अद्भुत मिसाल, महिला ने शरीर पर उगाए ज्वारे, उमड़ा जनसैलाब..बुंदेलखंड की ऐतिहासिक माटी हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं, अगाध भक्ति और लोक आस्था के लिए जानी ......
संपत्ति का लालच और प्रताड़ना: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का सच! रिश्तेदार गिरफ्तार..उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आए दिल दहला देने वाले 5 मौतों के मामले में ......