NIA डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की सड़क दुर्घटना में मौत, गर्लफ्रेंड गंभीर
सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत


मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार रात भीषण सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार महिला मित्र गंभीर रूप से घायल है। हादसा कटघर थाना क्षेत्र में देवापुर गांव के पास हुआ।

दिल्ली NIA मुख्यालय में तैनात ईशान मेहरा वीकेंड पर बाइक से अपनी महिला मित्र के साथ बाजपुर जा रहे थे। पंजाब के मोहाली निवासी ईशान की बाइक आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और कंटेनर का अचानक ब्रेक लगाना मानी जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। कंटेनर चालक ने बिना संकेत ब्रेक लगाया या रफ्तार कम की, इसकी भी जांच हो रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......