धमकी और कथित अवैध वसूली से परेशान लोगों ने लगाई गुहार
श्याम विहार कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस से मांगी जान-माल की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच की मांग


लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी, गली नंबर-2 के निवासियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा तथा कथित अवैध वसूली और धमकियों से बचाने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने देवेंद्र पुत्र अमर सिंह और उनके परिवार पर गाली-गलौज, मारपीट, कथित अवैध वसूली तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि घर के सामने सड़क पर बने समरसेबल के कारण रास्ता बाधित है और विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

शिकायतकर्ताओं ने देवेंद्र पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज होने का भी दावा किया है। साथ ही, एक नाबालिग युवक के खिलाफ लगाए गए कथित दुष्कर्म के आरोप को भी शिकायत में झूठा बताया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने और उन्हें किसी भी प्रकार की धमकी अथवा अवैध वसूली से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

UNGA में गरजे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान: 'ईरान ने कभी जंग शुरू नहीं की, और न किसी के आगे झुकेगा'

UNGA में गरजे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान: 'ईरान ने कभी जंग शुरू नहीं की, और न किसी के आगे झुकेगा'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका और इजराइल को कड़ा ......

शाही अंदाज़ में बप्पा की विदाई: झांसी में रोल्स-रॉयस पर सवार होकर विसर्जन के लिए निकले महाराजा गजानन

शाही अंदाज़ में बप्पा की विदाई: झांसी में रोल्स-रॉयस पर सवार होकर विसर्जन के लिए निकले महाराजा गजानन..

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर झांसी की आवास विकास कॉलोनी में इस बार गणेश विसर्जन का नजारा ......