आज से ही बना लें इस चीज को अपनी डाइट का हिस्सा
फाइल फोटो


हमारी आंतें न केवल खाना पचाने का काम करती हैं, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। एक हेल्दी आंत व्यक्ति के स्वस्थ जीवन का संकेत होती है ।

हालांकि, कई बार हमारे खराब खान-पान, बहुत ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल से आंत की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सही पोषण का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां कुछ ऐसे ही पोषक तत्व दिए गए हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
फाइबर

फाइबर पाचन तंत्र के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। इसके लिए साबुत अनाज, फल, सब्जियां और बीन्स में पाए जाने वाला फाइबर कब्ज को दूर करता है, आंतों को साफ रखता है और पाचन में सुधार करता है।



अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें