अखिलेश ने
अखिलेश यादव


लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने "भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी धन्यवाद दिया है। साथ ही सपा अध्यक्ष ने यात्रा के सफल होने ही शुभकामनाएं दी हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पत्र पोस्ट कर "भारत जोड़ो यात्रा' के लिए आमंत्रण मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। अखिलेश ने 'भारत जोड़ो' की मुहिम की सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

कहा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक सत्य है, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें